नवादा में चार दिनों से बंद है पेयजल बोरिंग, पानी के लिए परेशान ग्रामीण

नवादा के हंडिया पंचायत के राजीव नगर गांव में पिछले चार दिनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है. मुख्य पेयजल स्रोत पीएचईडी की बोरिंग खराब होने से बंद पड़ी है. ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

Nawada News: हंडिया पंचायत के राजीव नगर गांव में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है. मोटर खराब होने के कारण पीएचईडी विभाग की बोरिंग बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीण मनोज राजवंशी, डोमी राजवंशी, भोला राजवंशी, चामो राजवंशी और वसंत राजवंशी समेत अन्य लोगों ने बताया कि वनगंगा-जेठियन सड़क मार्ग पर राजगीर पहाड़ की तलहटी में बसे इस गांव में पीएचईडी की बोरिंग ही पेयजल का मुख्य स्रोत है. मोटर का इंसुलेटर और कंडेंसर जल गया है, जबकि बिजली का तार भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके कारण बोरिंग पिछले चार दिनों से बंद है और पूरे गांव में पानी की किल्लत हो गई है.

ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा बाधित होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है. उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द खराबी दूर कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

इधर, बिजली विभाग के कनीय अभियंता नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मोटर बंद होने की सूचना मिली है. जल्द ही बिजली मैकेनिक को भेजकर खराबी दूर कर दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >