अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने आज हिसुआ आयेंगे बिहार के राज्यपाल

नवादा न्यूज : सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, तैयारी पूरी

नवादा न्यूज : सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, तैयारी पूरी

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

जिले के हिसुआ प्रखंड स्थित टीएस कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जो आज यानी सोमवार और मंगलवार तक होगी. हिसुआ नगर परिषद स्थित टीएस कॉलेज में पांच मई को महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग तथा आइक्यूएसी (IQAC) की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां शामिल होंगे. राज्यपाल के आगमन की सूचना पर जिलाधिकारी रवि प्रकाश और अन्य अधिकारी हिसुआ दौरा करते रहे. जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि युद्ध स्तर से महामहिम राज्यपाल के आगमन की तैयारी चल रही है. इसमें मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन का सहयोग मिल रहा है. साथ ही प्राचार्य ने बताया कि राज्यपाल महोदय के आगमन के लिए इंटर विद्यालय हिसुआ में हेलीपैड बनाया जा रहा है. यहां सुबह 11 बजे राज्यपाल हिसुआ पहुंचेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगे. सेमिनार आयोजन समिति के सचिव डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश-विदेश के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल होंगे. महाविद्यालय राजदूत डॉ स्वर्गेश कुमार ने बताया कि टीएस कॉलेज हिसुआ के लिए गर्व की बात है कि कॉलेज में महामहिम राज्यपाल का आगमन हो रहा है. महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही, कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अभय प्रताप सिंह, सांसद विवेक ठाकुर, विधायक नीतू कुमारी, एमएलसी नीरज कुमार, एमपीसी श्री अशोक कुमार आदि मौजूद रहेंगे. सेमिनार आयोजन की तैयारी में सभी शिक्षक एवं कर्मचारी लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >