Nawada News : नवादा जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों समेत एक कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश मांझी, पिता गजाधर मांझी, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 345/25 का नामजद अभियुक्त है. वहीं न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर मुसाफिर मांझी, गुड्डू मांझी, प्रदीप मांझी एवं रंजन मांझी, सभी का घर लोहड़ा, थाना मुफ्फसिल को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
नवादा: चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजे गये जेल

नवादा: चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजे गये जेल
Copied link
नवादा जिले की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों समेत एक कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.