क्रिकेट में नवादा ने कोलकाता की टीम को हराया

क्रिकेट में नवादा ने कोलकाता की टीम को हराया नवादा कार्यालय. हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में कोलकाता की टीम को पराजित कर नवादा की टीम 2-1 से बढ़त बना ली है़ शनिवार को नवादा क्रिकेट एकेडमी व एफएस इलेवन कोलाकाता के बीच खेले गये. आखिरी मैच में नवादा ने टॉस जीत कर कोलकाता […]

क्रिकेट में नवादा ने कोलकाता की टीम को हराया नवादा कार्यालय. हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में कोलकाता की टीम को पराजित कर नवादा की टीम 2-1 से बढ़त बना ली है़ शनिवार को नवादा क्रिकेट एकेडमी व एफएस इलेवन कोलाकाता के बीच खेले गये. आखिरी मैच में नवादा ने टॉस जीत कर कोलकाता की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का ऑफर दिया़ कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नील के 27, आशुतोष के 11 रन के मदद से 21 ओवरों में 94 रनों में सिमट गयी. नवादा की ओर से गेंदबाजी करते विवेक ने 16 रन देकर चार विकेट चटाकये व गौतम ने आठ रन देकर दो विकेट लिये. दूसरी पारी में खेलते हुए नवादा क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने 18 ओवर दो बॉल में ही पांच विकेट गंवा कर जीत हासिल कर लिया. नवादा की ओर से अभिषेक ने 30, सुमन ने 15 व विवेक ने 13 रनों का योगदान दिया़ विवेक कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया़ जीत हासिल कर नवादा की टीम सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया़ मैच के दौरान एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनीष आनंद, बीसीसीआई कोच सुरेश यादव, बालकेश्वर प्रसाद, शोएब आलम, रामविलास प्रसाद आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >