वैश्य व चंद्रवंशी समाज से मंत्री नहीं बनाये जाने पर मायूसी

वैश्य व चंद्रवंशी समाज से मंत्री नहीं बनाये जाने पर मायूसी हिसुआ. महागठबंधन की सरकार में वैश्य व चंद्रवंशी समाज के लोगों को मंत्री नहीं बनाये जाने पर हिसुआ क्षेत्र के लोगों व भाजपाईयों में निराशा है. भाजपा प्रवक्ता पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि इससे साफ झलकता है कि महागंठबंधन अतिपिछड़ा व वैश्यों को […]

वैश्य व चंद्रवंशी समाज से मंत्री नहीं बनाये जाने पर मायूसी हिसुआ. महागठबंधन की सरकार में वैश्य व चंद्रवंशी समाज के लोगों को मंत्री नहीं बनाये जाने पर हिसुआ क्षेत्र के लोगों व भाजपाईयों में निराशा है. भाजपा प्रवक्ता पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि इससे साफ झलकता है कि महागंठबंधन अतिपिछड़ा व वैश्यों को कितना हितैषी है. इन्हें हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है. यही दो वर्ग नहीं बल्कि कई समाज की अनदेखा की गयी है. नवादा जिला को उपेक्षित कर दिया गया, जबकि यहां से महागंठबंधन को तीन सीटें मिली. महागंठबंधन की इस उपेक्षा पर पवन कुमार, अरुण कुमार, केदार साव, चंद्रिका साव आदि ने क्षोभ प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >