हजारों इपिक बन कर तैयार

हजारों इपिक बन कर तैयार नवादा कार्यालय. जिले के समाहरणालय परिसर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इपिक कार्ड हजारों की संख्या में बन कर तैयार है़ परंतु, इसे लेने कोई नहीं आ रहा है. चुनाव से पहले पुराने इपिक जमा कर नये इपिक लेने वाले मतदाता अपने इपिक प्राप्त करने […]

हजारों इपिक बन कर तैयार नवादा कार्यालय. जिले के समाहरणालय परिसर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इपिक कार्ड हजारों की संख्या में बन कर तैयार है़ परंतु, इसे लेने कोई नहीं आ रहा है. चुनाव से पहले पुराने इपिक जमा कर नये इपिक लेने वाले मतदाता अपने इपिक प्राप्त करने कॉमन सर्विस सेंटर में नहीं पहुंच रहे हैं. इपिक सेंटर के संचालक मिथिलेश कुमार ने बताया कि दिसंबर तक इपिक प्राप्त नहीं करने वाले मतदाताओं को फिर से इपिक लेने के लिए रुपये जमा करना होगा. उन्होंने बताया कि चार माह पहले बने इपिक नहीं लेने के कारण बार-बार उलट फेर करने के कारण उसका रंग फीका हो रहा है़ गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले कॉमन सर्विस सेंटर में स्मार्ट इपिक बनाने के लिए मतदाताओं की काफी भीड़ लगी थी़ ऐसे में कुछ बिचौलियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा रकम वसूल कर इपिक बनाने के लिए जमा किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >