लेट लतीफ रहनेवाले कर्मियों पर कसा शिकंजा

लेट लतीफ रहनेवाले कर्मियों पर कसा शिकंजा नवादा (नगर). समाहरणालय में कार्यरत कर्मचारी समय पर आये इसके लिए जिला प्रशासन ने कदम उठाये हैं. शुक्रवार को डीएम मनोज कुमार के आदेश पर समाहरणालय के सभी कार्यालयों के कर्मियों का उपस्थिति की जांच की गयी. जांच के क्रम में 45 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये. डीएम ने […]

लेट लतीफ रहनेवाले कर्मियों पर कसा शिकंजा नवादा (नगर). समाहरणालय में कार्यरत कर्मचारी समय पर आये इसके लिए जिला प्रशासन ने कदम उठाये हैं. शुक्रवार को डीएम मनोज कुमार के आदेश पर समाहरणालय के सभी कार्यालयों के कर्मियों का उपस्थिति की जांच की गयी. जांच के क्रम में 45 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये. डीएम ने कार्रवाई करते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों से एक दिन का वेतन काटते हुए लेट आने का जवाब मांगा है. स्थापना के वरीय उप समाहर्ता वीणा प्रसाद ने समाहरणालय स्थित सभी कार्यालयों के कर्मियों का उपस्थिति पंजी मंगवाया व अनुपस्थिति के आधार पर कर्मियों से शो-काउज मांगा है. गौरतलब है कि डीएम खुद ही 10 बजे से पहले समाहरणालय पहुंच जाते. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि लेट लतीफ कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा. कार्यालय में ईमानदारी व निष्ठापूर्वक कर्मचारी व अधिकारी काम करें. डीएम की इस कार्रवाई के बाद कर्मियों में हड़कंप देखा जा रहा है. कार्यालय के काम को समय से पूरा करने का निर्देश डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >