शक्षिकों के प्रमाणपत्रों की हो रही जांच

शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की हो रही जांच नवादा (नगर). प्रखंड व पंचायत के नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है. जिले में सभी नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों को जमा कर उसकी छंटाई हो रही है. शहर के अभ्यास मध्य विद्यालय में कैंप लगा कर यह काम हो रहा है. […]

शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की हो रही जांच नवादा (नगर). प्रखंड व पंचायत के नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है. जिले में सभी नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों को जमा कर उसकी छंटाई हो रही है. शहर के अभ्यास मध्य विद्यालय में कैंप लगा कर यह काम हो रहा है. शॉफ्ट व हार्ड रूप में प्रमाणपत्रों को अलग किया जा रहा है. अभ्यास मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्कर कुमार अरुण ने बताया कि शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों के अलावा टीइटी प्रमाण पत्रों की जांच की जायेगी. 23 या 24 नवंबर को निगरानी विभाग के टीम दस्तावेजों को जांच के लिए पटना ले जायेगी. जांच के लिए काशीचक, पकरीबरावां व गोविंदपुर प्रखंडों को छोड़कर शेष सभी प्रखंडों के शिक्षकों के प्रमाणपत्र जिला कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >