पेड़ से टकराया एंबुलेंस, तीन घायल

पेड़ से टकराया एंबुलेंस, तीन घायल फोटो-6नारदीगंज. राजगीर-बोधगया राजमार्ग 82 पर स्थित जनपुरा मोड़ के समीप प्रसूता को ले जा रहा नारदीगंज पीएचसी का एंबुलेंस पेड़ में टकरा गया. इससे उसमें सवार महिला सहित के उसके पति व सास घायल हो गये. घायलों को पीएचसी में भरती कराया गया. घटना गुरुवार की रात में 11.30 […]

पेड़ से टकराया एंबुलेंस, तीन घायल फोटो-6नारदीगंज. राजगीर-बोधगया राजमार्ग 82 पर स्थित जनपुरा मोड़ के समीप प्रसूता को ले जा रहा नारदीगंज पीएचसी का एंबुलेंस पेड़ में टकरा गया. इससे उसमें सवार महिला सहित के उसके पति व सास घायल हो गये. घायलों को पीएचसी में भरती कराया गया. घटना गुरुवार की रात में 11.30 बजे के आसपास बतायी जा रही है. वाहन छोड़कर चालक व उप चालक फरार बताये जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात में बस्ती बिगहा निवासी राजेश विश्वकर्मा की पत्नी सुनैना देवी प्रसव वेदना से कराह रही थी. राजेश विश्वकर्मा व उसकी पत्नी सुनैना देवी व मां माधुरी देवी पीएचसी नारदीगंज का एंबुलेंस से प्रसव कराने के लिए पीएचसी में जा रहे थे. इसी बीच जनपुरा मोड़ के समीप तेज गति से आ रहा एंबुलेंस सड़क के नीचे पेड़ में टकरा गया. वाहन समेत सभी घायलो को छोड़कर चालक व उप चालक फरार हो गये. पीड़ित राजेश समेत अन्य परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >