आस्था के साथ मना अक्षय नवमी कौआकोल. कौआकोल में शुक्रवार को आस्था के साथ परंपरागत तरीके से अक्षय नवमी का पर्व मनाया गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने आंवले के पेड़ के पास ब्राह्मणों को गुप्त दान दें, उनसे अक्षय नवमी व्रत की कथा का श्रवण किया. चने की दाल व अरवा चावल का खिचड़़ी बना कर प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया गया. श्रद्धालुओं द्वारा इस अवसर पर वस्त्र, अन्न, फल आदि का भी दान किया गया. इस व्रत को लेकर ग्रंथों में चर्चा है कि इस दिन दिये हुए दान व किये हुए पुण्य का क्षय नहीं होता है. लोग इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक कर दान पुण्य करते हैं.
आस्था के साथ मना अक्षय नवमी
आस्था के साथ मना अक्षय नवमी कौआकोल. कौआकोल में शुक्रवार को आस्था के साथ परंपरागत तरीके से अक्षय नवमी का पर्व मनाया गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने आंवले के पेड़ के पास ब्राह्मणों को गुप्त दान दें, उनसे अक्षय नवमी व्रत की कथा का श्रवण किया. चने की दाल व अरवा चावल का खिचड़़ी […]
