स्वास्थ्य केंद्र बदहाल पकरीबरावां. प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है. 15 वर्ष से एक ही स्थान पर कार्यरत चिकित्सक डाॅ बी दयाल का रवैया मरीजों के प्रति तानाशाह जैसा हो गया है. विभागीय आदेश के आलोक में केंद्र पर तीन वर्ष से विरमित व फरार चिकित्सा पदाधिकारी का योगदान करवा कर स्वास्थ्य विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही है. कार्यरत चिकित्सकों की कार्यशैली पर कई बार सवाल खड़ा किया गया. लेकिन, विभाग के वरीय आला अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगा हैं. पहले भी प्रखंड के कई बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों से इन्हें हटाने की मांग की थी. परंतु, आज इनको एक बार फिर प्रभारी बना दिया गया है. प्रखंड के मुखिया अनिल रजक, मुखिया शकील अहमद, प्रखंड प्रमुख नीरज कुमार,भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार, विनय कुमार, पप्पू सिंह, रवींद्र सिंह सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने शीघ्र ही चिकित्सा प्रभारी के तबादला किये जाने की मांग की है.
स्वास्थ्य केंद्र बदहाल
स्वास्थ्य केंद्र बदहाल पकरीबरावां. प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है. 15 वर्ष से एक ही स्थान पर कार्यरत चिकित्सक डाॅ बी दयाल का रवैया मरीजों के प्रति तानाशाह जैसा हो गया है. विभागीय आदेश के आलोक में केंद्र पर तीन वर्ष से विरमित व फरार चिकित्सा पदाधिकारी का योगदान करवा कर […]
