कल आयेंगे बेगूसराय के सांसद

कल आयेंगे बेगूसराय के सांसद नवादा कार्यालय. नवादा के पूर्व व बेगूसराय के वर्तमान सांसद डाॅ भोला सिंह शनिवार को प्रखंड के सिसवां गांव में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सिसवां के सूर्य मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि गांव के मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर सांसद मद से 11 […]

कल आयेंगे बेगूसराय के सांसद नवादा कार्यालय. नवादा के पूर्व व बेगूसराय के वर्तमान सांसद डाॅ भोला सिंह शनिवार को प्रखंड के सिसवां गांव में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सिसवां के सूर्य मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि गांव के मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर सांसद मद से 11 लाख रुपये की लागत से सीढी का निर्माण कराया गया है. इसके उद्घाटन पर सांसद भोला सिंह हिस्सा लेंगे. ग्रामीण उमेश प्रसाद सिंह, कार्यानंद सिंह, दीपनारायण सिंह आदि ने बताया कि इस दौरान इनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >