फ्रंट लाइन के निदेशक को पुलिस ने किया गिरफ्तार नवादा कार्यालय. फ्रंट लाइन के निदेशक प्रो विजय कुमार को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को फ्रंट लाइन स्कूल परिसर से गिरफ्तार किया है़ नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल के पार्टनर रहे प्रो भीम राय द्वारा दर्ज करायी गयी एफआइआर के आधार पर कोर्ट से जारी वारंट के बाद प्रो कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़ गौरतलब है कि फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल के सहयोगी पार्टनर रहे प्रो भीम राय ने विद्यालय के पार्टनरशिप से बेदखल कर हड़पने का आरोप प्रो विजय कुमार पर लगाया था़ वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे़
फ्रंट लाइन के निदेशक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फ्रंट लाइन के निदेशक को पुलिस ने किया गिरफ्तार नवादा कार्यालय. फ्रंट लाइन के निदेशक प्रो विजय कुमार को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को फ्रंट लाइन स्कूल परिसर से गिरफ्तार किया है़ नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल के पार्टनर रहे प्रो भीम राय द्वारा दर्ज करायी गयी […]
