आइटीआइ में नामांकन के लिए काउंसेलिंग कल

आइटीआइ में नामांकन के लिए काउंसेलिंग कल नवादा (नगर). नवादा आइटीआइ में कुल 254 विद्यार्थियों का नामांकन 12 ट्रेडों में किया जाना है. केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एनसीवीटी कोर्स के लिए 127 विद्यार्थियों का नामांकन विभिन्न ट्रेडों में किया जा चुका है. लेकिन, विभिन्न कारणों से एससीवीटी के तहत नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो […]

आइटीआइ में नामांकन के लिए काउंसेलिंग कल नवादा (नगर). नवादा आइटीआइ में कुल 254 विद्यार्थियों का नामांकन 12 ट्रेडों में किया जाना है. केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एनसीवीटी कोर्स के लिए 127 विद्यार्थियों का नामांकन विभिन्न ट्रेडों में किया जा चुका है. लेकिन, विभिन्न कारणों से एससीवीटी के तहत नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी थी. जिले में इलेक्ट्रिशियन व टैरी ट्रैक्टर, मैकेनिकल आदि ट्रेडों में नामांकन की प्रक्रिया होगी. शुक्रवार को पटना के बीसीइसीइ बोर्ड आइएएस संघ भवन हवाई अड्डा रोड स्थित कार्यालय में यह काउंसेलिंग आयोजित होगा. वैसे सभी विद्यार्थी जिन्होंने नामांकन के लिए आवेदन किया था, उनकी काउंसेंलिंग शुक्रवार को होगी. आइटीआइ के प्राचार्य एसएम तांती ने कहा कि काउंसेलिंग के लिए राज्य सरकार से निर्देश मिल चुका है. आइटीआइ में दाखिल के लिए दूसरी काउंसेलिंग 20 नवंबर से बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ) द्वारा यह तिथि जारी की गयी है. काउंसेलिंग में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल जो सकते हैं जो 11 से 21 अक्तूबर के बीच च्वाइस फिलिंग किये हैं. गौरतलब है कि आइटीआइ की दूसरी काउंसेलिंग 29 अक्तूबर को होनी वाली थी, लेकिन चुनाव के कारण इसे बढ़ा दिया गया था. प्राचार्य ने कहा कि जिला आइटीआइ में ऑटो मोबाइल के स्थान पर इन्फॉमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी ट्रेड में नामांकन लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >