सबको भा रहा हनुमानजी का सूर्य को निगलने का शो

सबको भा रहा हनुमानजी का सूर्य को निगलने का शो पांचू सेवा समिति की सूर्य, बजरंगबली व पार्वती आदि प्रतिमाओं का शोफोटो- 1प्रतिनिधि, हिसुआछठ पर्व के मौके पर हिसुआ में सूर्य महोत्सव का धूम है. हिसुआ-नवादा मेन रोड, पांचू संगत में पांचू सेवा समिति की, पांचू कचहरी रोड में अाराधना क्लब, पांचू की, बीच बाजार […]

सबको भा रहा हनुमानजी का सूर्य को निगलने का शो पांचू सेवा समिति की सूर्य, बजरंगबली व पार्वती आदि प्रतिमाओं का शोफोटो- 1प्रतिनिधि, हिसुआछठ पर्व के मौके पर हिसुआ में सूर्य महोत्सव का धूम है. हिसुआ-नवादा मेन रोड, पांचू संगत में पांचू सेवा समिति की, पांचू कचहरी रोड में अाराधना क्लब, पांचू की, बीच बाजार में और हिसुआ गोदाम पर प्रतिमा बैठायी गयी है. पांचू संगत व पांचू कचहरी में बड़ी आयोजन किया गया है. पांचू संगत में हनुमान जी का सूर्य भगवान के निगलने का शो सबको भा रहा है, लेकिन शो केवल शाम के वक्त ही दिखाया जा रहा है. बुधवार को इस स्थानों पर मेले जैसा दृश्य रहा. सूर्य को निगलने के बाद देवताओं का निवेदन व फिर सूर्य के प्रकट होने और छठ व्रतियों के द्वारा सूर्य की पूजा करने का शो सबको लुभा रहा है. श्रद्धालुओं के आने-जाने की भी बेहतर व्यवस्था की गयी है. व्यवस्था में सचिन कुमार मीनू, गुड्डु कुमार, पवन कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, राजू कुमार गुप्ता, सूरज कुमार, आलोक कुमार, जितेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, मनीष कुमार आदि लगे हुए हैं. इधर पांचू कचहरी में अाराधना क्लब का प्लाईवुड की सूर्य की कलात्मक प्रतिमा के साथ छठ व्रत की झांकी का दृश्य है. जिसे देखनेवालों की भीड़ उमड़ रही है. व्यवस्था में राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजो ठेकेदार, प्रमोद कुमार वर्मा, चेतन आंनद राकेश, राज कुमार साव, जय कुमार, गोरे लाल, चांदो साव, रौशन कुमार, नटवर लाल, रामचंद्र प्रसाद आदि लगे हैं. कचहरी रोड में दोनों तरफ चाट, गुपचुप, चाउमीन, केक, मिठाई आदि की दुकानें सजी हुई है. अंदर बाजार में सूर्य नारायण पूजा समिति की ओर से सूर्य की प्रतिमा बैठायी गयी है. सूर्य की प्रतिमा देखने वालों की अंदर बाजार में भी भीड़ है. आज देर शाम तक रहेगा मेला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >