मुसलिम युवकों ने निभायी भागीदारी

मुसलिम युवकों ने निभायी भागीदारी सिरदला. धिरौंध पंचायत के जमुगांय गांव के कौशर मियां जिस उत्साह से छठ पूजा में अपनी उत्साह पूर्वक भागीदारी निभायी. उनके उत्साह का सभी ने स्वागत किया और समाज के लिए प्रेरक बताया. धार्मिक सदभाव का परिचय देते हुये कौशर मियां छठ के आरंभ के साथ हीं अपने मुहल्ले की […]

मुसलिम युवकों ने निभायी भागीदारी सिरदला. धिरौंध पंचायत के जमुगांय गांव के कौशर मियां जिस उत्साह से छठ पूजा में अपनी उत्साह पूर्वक भागीदारी निभायी. उनके उत्साह का सभी ने स्वागत किया और समाज के लिए प्रेरक बताया. धार्मिक सदभाव का परिचय देते हुये कौशर मियां छठ के आरंभ के साथ हीं अपने मुहल्ले की सफाई से लेर छठ घाट तक जाने वाले रास्ते की सफाई में अपने मित्रों व परिवारों के साथ जुटे रहे. कौशर ने जरूरत मंद व्रतियों के लिए साड़ी व अरघौता बिछाने का सहयोग प्रदान किया. कौशर मियां कहते हैं कि जब मुझे चर्म रोग से जुड़ी चेहरे पे सफेद दाग हुआ था़ उसके बाद सूर्य देव की पूजा अर्चना करने बाद मुझे इससे निजात मिला. उस समय से उनके परिजन भी उनका साथ देते है और उनके अलग दृष्टि कोण और उनकी इस आस्था के लिये प्रसन्नता जताते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >