पवित्रता के साथ बना प्रसाद फोटो- 1नवादा (नगर). लोक संस्कृति व लोक संस्कार से जुड़ा पर्व छठ का उत्साह लोगों में साफ देखने को मिल रहा है. चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन लोहंडा की तैयारी में लोग जुटे हैं. पवित्रता से भरे इस माहौल में श्रद्धापूर्वक प्रसाद बनाने के लिए लोग जुटे हैं. घरों में प्रचलन के अनुसार मिठी व नमकीन प्रसाद बनाने की परंपरा है. कई छठव्रतियों द्वारा लोहंडा में अरवा चावल, चना का दाल, गेहूं की आटे की छोटी रोटी, चावल आटे का पीठा, राबा व खीर का प्रसाद बनाया जाता है. वहीं, कई छठ व्रतियों द्वारा लोहंडा में चावल, दूध व गुड़ से बना रसिया बनाया गया. छठव्रती द्वारा खरना के बाद छठ माता का प्रसाद सभी लोगों के बीच वितरित किया गया. प्रसाद के तैयारी में लोग पूरी शुद्धता व पवित्रता के साथ लगे रहे. मिट्टी या ईंट के चूल्हे पर आम की लकड़ी से लोहंडा का प्रसाद अधिकतर घरों में बनाया गया. लोहंडा का प्रसाद बनाने वाले श्रद्धालु पूरे नियम के साथ शुद्धता पूर्वक प्रसाद का निर्माण किया. छठ माता की कृपा ही है कि उनका प्रसाद वास्तव में अमृत के समान स्वादिष्ट होता है.
पवत्रिता के साथ बना प्रसाद
पवित्रता के साथ बना प्रसाद फोटो- 1नवादा (नगर). लोक संस्कृति व लोक संस्कार से जुड़ा पर्व छठ का उत्साह लोगों में साफ देखने को मिल रहा है. चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन लोहंडा की तैयारी में लोग जुटे हैं. पवित्रता से भरे इस माहौल में श्रद्धापूर्वक प्रसाद बनाने के लिए लोग जुटे हैं. घरों […]
