प्रसाद बनाने के लिए नदी व कुओं से आया पानी

प्रसाद बनाने के लिए नदी व कुओं से अाया पानी फोटो- 2छठ पूजा के दूसरे दिन लोहंडा का प्रसाद बनाने के लिए लोग नदी व कुओं से पानी भरकर लायें. सोमवार को मिर्जापुर सूर्यमंदिर घाट, शोभनाथ मंदिर सहित अन्य सूर्यघाट व कुओं से जल लाकर प्रसाद बनाने के इंतजाम में लोग जुटे दिखे. सुबह से […]

प्रसाद बनाने के लिए नदी व कुओं से अाया पानी फोटो- 2छठ पूजा के दूसरे दिन लोहंडा का प्रसाद बनाने के लिए लोग नदी व कुओं से पानी भरकर लायें. सोमवार को मिर्जापुर सूर्यमंदिर घाट, शोभनाथ मंदिर सहित अन्य सूर्यघाट व कुओं से जल लाकर प्रसाद बनाने के इंतजाम में लोग जुटे दिखे. सुबह से ही लोग इस तैयारी में जुटे रहे लोग स्नान ध्यान कर लोहंडा का प्रसाद बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से पानी लाने की जुगत में लगे रहे. घर के महिलाएं व पुरुषों के साथ ही बच्चे भी नदियों व कुओं से पानी लाने के लिए सक्रिय दिखे. सूर्यधाम मंदिर में भी जल लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालु पीतल के कलशी व वाल्टी में भरकर पानी ला रहे थे. गौरतलब है कि कई घरों में छठ पूजा में प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल होनेवाला पानी कुओं व नदी से लाने की परंपरा रही है. सैकड़ों की संख्या में लोग लोहंडा प्रसाद बनाने के लिए पानी लाने में जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >