गरीबों को नहीं मिल रहा योजना का लाभ अकबरपुर. प्रखंड के अधिकतर पंचायतों में मुखिया की मनमानी के चलते कबीर अंत्येष्ठि योजना का लाभ लाभान्वितों को नही मिल रहा है़ इससे लाभांवित परेशान हैं. बालो महतो, सुदमिया देवी आदि लाभांवितों ने बीडीओ के पास आवेदन देकर बताया कि आवंटन के बावजूद भी कई पंचायत के मुखिया कबीर अत्येष्ठि के रुपये देने मे आना-कानी करते हैं. इससे गरीब लोगों को शव का दाह-संस्कार करने में परेशानी हो रही है. सरकारी प्रावधान के अनुसार इस योजनार्तगत मृतक के परिजनो को 15 सौ रुपये देना है. मुखिया रुपये की कमी बता कर परिजनों को रुपये देने से मुकर रहे हैं.
गरीबों को नहीं मिल रहा योजना का लाभ
गरीबों को नहीं मिल रहा योजना का लाभ अकबरपुर. प्रखंड के अधिकतर पंचायतों में मुखिया की मनमानी के चलते कबीर अंत्येष्ठि योजना का लाभ लाभान्वितों को नही मिल रहा है़ इससे लाभांवित परेशान हैं. बालो महतो, सुदमिया देवी आदि लाभांवितों ने बीडीओ के पास आवेदन देकर बताया कि आवंटन के बावजूद भी कई पंचायत के […]
