छठ पूजा को लेकर फलों की आवक तेज मेन रोड में सजी छठ पूजा सामग्री व फलों की दुकानें फोटो-10नवादा कार्यालय. सूर्योपासना का पर्व छठ पूजा को लेकर जिले में फलों की आवक तेज हो गयी है. केला, सेब, संतरा सहित अनेक फलों की बिक्री को लेकर नवादा के मेन रोड में फलों की सैकड़ों दुकानें खुल गयी है. छठ पूजा में फलों की खरीदारी करने वाले लोग अभी से ही जुट गये हैं. सामान्य दिन फलों की खपत की अपेक्षा त्योहार के मौके पर पांच गुणी फलों की खपत ज्यादा होने की संभावना है. फलों के थोक विक्रेता दुकानदारों द्वारा छठ पूजा को देखते हुए हाजीपुर, वैशाली आदि स्थानों से केला की आवक करा चुके हैं. कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से संतरा, सेब, नागपुर पुणे, नासिक आदि क्षेत्रों से अनार, अंगूर आदि फल मंगाये गये है. रविवार की देर रात से जिला मुख्यालय के मेन रोड में छठ पूजा सामगी के साथ-साथ फलों की दुकानें भी सज गयी है. खरीदारी करने को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है. फलों की कीमतों में इजाफा के बाद भी श्रद्धालुओं द्वारा किये जा रहे खरीदारी पर कोई असर नहीं दिख रहा है. मेन रोड के साथ-साथ जिला मुख्यालय के कई अन्य क्षेत्रों में भी फलों की अस्थायी दुकानें खुल गयी है, जिससे फलों की खरीदारी करने वाले लोगों को सहूलियत हो रही है. ग्रामीण इलाकों में भी छठ पूजा की काफी धूम है. ग्रामीण इलाकों के बाजार में फलों की बिक्री को लेकर दुकानें सज गयी है.
छठ पूजा को लेकर फलों की आवक तेज
छठ पूजा को लेकर फलों की आवक तेज मेन रोड में सजी छठ पूजा सामग्री व फलों की दुकानें फोटो-10नवादा कार्यालय. सूर्योपासना का पर्व छठ पूजा को लेकर जिले में फलों की आवक तेज हो गयी है. केला, सेब, संतरा सहित अनेक फलों की बिक्री को लेकर नवादा के मेन रोड में फलों की सैकड़ों […]
