छठ के पहले मिला शक्षिकों को वेतन

छठ के पहले मिला शिक्षकों को वेतन नये वेतनमान का मिल रहा लाभत्योहार के पहले विभाग में पहल कर शिक्षकों को दिया वेतननवादा (नगर). नियोजित शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण का काम जिले में लगभग पूरा हो गया है. नगर निकायों के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों के वेतनमान का निर्धारण सबसे पहले कर लिया गया […]

छठ के पहले मिला शिक्षकों को वेतन नये वेतनमान का मिल रहा लाभत्योहार के पहले विभाग में पहल कर शिक्षकों को दिया वेतननवादा (नगर). नियोजित शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण का काम जिले में लगभग पूरा हो गया है. नगर निकायों के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों के वेतनमान का निर्धारण सबसे पहले कर लिया गया है. जिला पर्षद माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों में लगभग सभी शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है. प्राथमिक सेक्सन में भी प्रथम व द्वितीय चरण में नियोजित सभी शिक्षकों को वेतन उपलब्ध करा दिया गया है. तीसरे चरण में नियोजित प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों में जिनकी सूची बीइओ के माध्यम से अभी तक जिला शिक्षा कार्यालय नहीं पहुंच पाया है, उनको छोड़ कर शेष सभी शिक्षकों के वेतनमान का निर्धारण करके जुलाई, अगस्त च सितंबर माह का वेतन निर्गत कर दिया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा तय समय सीमा के अंदर वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गयी है. स्थापना के डीपीओ एसके मंडल ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय से अनुमोदित होकर जितने शिक्षकों की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया है, वैसे सभी शिक्षकों का वेतन का भुगतान कर दिया गया है. चौथे चरण में नियोजित 780 शिक्षकों को वेतनमान निर्धारण करने का निर्देश राज्य कार्यालय से प्राप्त नहीं हुआ है इस कारण वर्तमान में इनका वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इसके अलावा उत्क्रमित इंटर विद्यालयों में कार्यरत 69 शिक्षकों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा संस्थान (रमसा) के माध्यम से वेतन दिया जाता है. लेकिन, रामसा द्वारा आवंटन नहीं होने के कारण इनके वेतन का भी भुगतान नहीं हो पाया है. जिले में इसके अलावा शेष भी शिक्षकों को छठ के पहले ही वेतन का भुगतान कर दिया गया है. हाइ स्कूल व इंटर स्कूल के शिक्षकों को तो अक्तूबर माह तक वेतन आवंटित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >