अरघौता का विशेष महत्व

अरघौता का विशेष महत्व नवादा (नगर). छठ पूजा में अर्घ्य के समय पूजन के लिए अरघौता का इस्तेमाल होता है. छठ पूजा में लगनेवाले पूजन सामग्री को समूहिक रूप में अरघौता कहते हैं. मेन रोड व नगर के अन्य क्षेत्रों में सड़क के किनारे दुकान लगा कर पूजन सामग्री व अन्य छठ से जुड़े सामग्रियों […]

अरघौता का विशेष महत्व नवादा (नगर). छठ पूजा में अर्घ्य के समय पूजन के लिए अरघौता का इस्तेमाल होता है. छठ पूजा में लगनेवाले पूजन सामग्री को समूहिक रूप में अरघौता कहते हैं. मेन रोड व नगर के अन्य क्षेत्रों में सड़क के किनारे दुकान लगा कर पूजन सामग्री व अन्य छठ से जुड़े सामग्रियों की बिक्री की जा रही है. अरघौता में मुख्य रूप से पान, कसैली, धूप, अरता, तुलसी के पत्ता, बड़ी इलाचयी, फूल आदि रहता है. अर्घ के समय अरघौता का होना आवश्यक माना जाता है. अर्घ के समय सूप पर छठव्रती इसे रख कर भगवान भास्कर को अर्घ देते हैं. रविवार से ही बाजारों में अरघौता सहित अन्य पूजन सामग्री बिकने लगे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >