सूर्य घाट तक पहुंचा पानी

सूर्य घाट तक पहुंचा पानी काम आया किसानों का भागीरथी प्रयासमिर्जापुर सूर्य मंदिर घाट में अर्घ्य देने के लिए किया गया जल की व्यवस्थाकई गांव में रात-दिन चलाये जा रहे डीजल मोटरफोटो- 6प्रतिनिधि, नवादा (नगर)सूर्य घाटों में सबसे प्रमुख शहर के मिर्जापुर सूर्य धाम मंदिर तक पानी लाने का प्रयास पूरा हो गया है. खुरी […]

सूर्य घाट तक पहुंचा पानी काम आया किसानों का भागीरथी प्रयासमिर्जापुर सूर्य मंदिर घाट में अर्घ्य देने के लिए किया गया जल की व्यवस्थाकई गांव में रात-दिन चलाये जा रहे डीजल मोटरफोटो- 6प्रतिनिधि, नवादा (नगर)सूर्य घाटों में सबसे प्रमुख शहर के मिर्जापुर सूर्य धाम मंदिर तक पानी लाने का प्रयास पूरा हो गया है. खुरी नदी में चैनल बना कर पानी लाया गया है. नगर पर्षद के अधिकारी व मेघो बिगहा, खेमचंद बिगहा आदि गांवों के किसानों की मदद से पानी लाने में सफलता मिली है. नदी डेढ़ माह से पूरी तरह से सूखी हुई है. इसमें पानी लाने की बात सोचना भी मुश्किल लग रहा था. परंतु, नगर पर्षद के वार्ड पार्षद व अधिकारियों के विश्वास व ननौरा पंचायत के कई गांवों के किसानों के मेहनत व सहयोग से नदी में चैनल बनाकर पानी पहुंचाने में सफलता मिली है. सूर्य धाम के पास कई आहरनुमा बना कर पानी की व्यवस्था की गयी है़ इसमें छठव्रती आसानी से अर्घ दे सके. नवादा शहर के सबसे प्रमुख मिर्जापुर सूर्य घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस वर्ष पानी की कमी होने के कारण छठ पूजा को लेकर परेशानी बढ़ी थी, लेकिन लोगों के सहयोग से छठ पूजा के लिए पानी की व्यवस्था सूर्य घाट से कर लिया गया है. मेघु बिगहा गांव में चल रहे मोटरछठ पर्व को देखते हुए ग्रामीणों ने सूर्य घाट तक पानी पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी है. स्थानीय ग्रामीण चंद्रिका यादव के नेतृत्व में मेघु बिगहा के ग्रामीणों ने बैठक कर सूर्य धाम मंदिर तक पानी पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया. गांव के राम बालक यादव, तुलसी यादव, पुखराज यादव, रामाश्रय यादव, गौरी यादव, बिंदु यादव, धनेश्वर यादव, गोविंद यादव, रतन यादव, सुखदेव यादव, लखन यादव, प्रदीप यादव, विनोद यादव, कौशल यादव, आदि महत्वपूर्ण रूप से अपनी भूमिका निभाते हुए अपने-अपने मोटरों के माध्यम से रात-दिन एक कर पानी चला रहा है. साथ ही यदि कही पानी जाने में दिक्कत हो रही है तो वहां भी चपड़ा-कुदाल से उसे ठीक करने में जुटे हुए हैं. खेमचंद्र बिगहा से भी पहुंचने लगेगा पानीसूर्य धाम मंदिर से लगभग तीन किलोमीटर दूर बसे खेमचंद्र बिगहा गांव के भी किसानों के द्वारा भी मंदिर में पानी पहुंचाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. गांव के लगभग एक दर्जन से भी अधिक मोटर पंप को चालू किया गया है. इससे निकलने वाले पानी को मुख्य चैनल से जोड़ा जा रहा है. इसके बाद सूर्य घाट के पास पानी की और भी उपलब्धता हो जायेगी. इस काम में गांव के मनोज कुमार, पप्पू, भोली, राजेंद्र, कुलेश्वर यादव आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. सामूहिक प्रयास से मिली सफलता सूर्य घाट धाम तक पानी पहुंचाने में नगर पर्षद के अधिकारी व वार्ड पार्षद अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. पूर्व उप मुख्य पार्षद व वर्तमान में वार्ड पार्षद राजेश कुमार मुरारी ने सूर्य घाट तक चैनल के माध्यम से पानी लाने का विचार रखा था़ जिसमें अब सफलता मिल गयी है. पिछले 48 घंटों से सामूहिक प्रयास के माध्यम से सूर्य घाट तक पानी लाने में सफलता मिली है. नगर पर्षद के चेयर मैन इजहार रब्बानी, उप मुख्य पार्षद सरोज सिंह, वार्ड पार्षद रूपेश कुमार कारू, रवि शंकर प्रसाद, संजय चौधरी के अलावे जेई केके सिन्हा, उमेश प्रसाद, जेसीबी ड्राइवर महेश कुमार आदि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. सूर्य धाम की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था में मंदिर के पुजारी श्रीकांत पांडेय, श्रवण पांडेय, सत्येंद्र प्रसाद, जवाहर प्रसाद, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार निराला आदि मुख्य रूप से काम कर रहे है. रेलवे के इंजीनियर भी कर रहे मददसूर्य घाट तक चैनल के माध्यम से पानी पहुंचाने में नगर पर्षद के अधिकारियों के साथ ही रेलवे के इंजीनियर आरएस सिंह भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं. उनके सुझाव के अनुसार सूर्य घाट के पास कई चैनलों में बांट कर छठ व्रतियों के लिए अर्घ देने की व्यवस्था किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >