अपहृत की पत्नी को मुंशी ने डांट कर कर भगाया

अपहृत की पत्नी को मुंशी ने डांट कर कर भगाया रजौली. दोपटा निवासी मिश्री मांझी को पांच दिन पहले अंधरबारी के समीप से बोलेरो पर सवार आधा दर्जन लोगों ने अपहरण कर लिया था. इसके बाद मिश्री मांझी की पत्नी कांति देवी ने पति के अपहरण होने की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद उसके […]

अपहृत की पत्नी को मुंशी ने डांट कर कर भगाया रजौली. दोपटा निवासी मिश्री मांझी को पांच दिन पहले अंधरबारी के समीप से बोलेरो पर सवार आधा दर्जन लोगों ने अपहरण कर लिया था. इसके बाद मिश्री मांझी की पत्नी कांति देवी ने पति के अपहरण होने की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद उसके परिजनों ने मिश्री मांझी की खोजबीन करना शुरू कर दिया. खोजबीन के बाद पता चला कि अंधरबारी के सुंदर राजवंशी ने मिश्री का अपहरण कर लिया है. इसके बाद मिश्री की पत्नी कांती देवी व अपहृत के भाई छोटेलाल मांझी ने जब अपहरण की सूचना देने थाना गये. तब वहां मौजूद थाने का मुंशी अरुण कुमार राय ने पीड़िता कांति देवी व अपहृत का भाई छोटेलाल को डांट कर कर थाना से भगा दिया. पीड़िता ने थाना में तैनात मुंशी को हटाने व उनकी शिकायत दर्ज कर उनके पति को मुक्त कराने की मांग की मांग वरीय पुलिस पदाधिकारी से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >