मां लक्ष्मी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन नवादा (नगर)पार नवादा देवी स्थान में स्थापित मां लक्ष्मी दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को धूम-धाम से किया गया. विधि-विधान पूर्वक प्रतिमा को कार्यकर्ताओं ने कंधे पर लेकर पूरे मुहल्ले में घुमाया. माता लक्ष्मी के प्रतिमा का विसर्जन के समय ढोल-बाजे के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए. पार नवादा देवी स्थान में वर्षों से माता लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन कंधे पर उठाकर पूरे मुहल्ले में घुमाते हुए करने की परंपरा रही है. शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माता की प्रतिमा को लाला टोली, नौआ टोली, पंजीयार मुहल्ला, नीम टोला, तेली टोला आदि होते हुए बुंदेलखंड पहुंचा. जहां गुजरने वाले सभी रास्तों में पड़ने वाले सभी घरों के महिलाएं घर से बाहर निकल कर माता का खोयछा भी भरा. पूजा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार आर्य, सचिव आनंद प्रकाश, कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा, संरक्षक दिलीप मालवीय आदि सक्रिय रूप से जुटे रहे. भांगड़ा डांस के साथ माता को विदाई दी गयी.
मां लक्ष्मी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
मां लक्ष्मी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन नवादा (नगर)पार नवादा देवी स्थान में स्थापित मां लक्ष्मी दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को धूम-धाम से किया गया. विधि-विधान पूर्वक प्रतिमा को कार्यकर्ताओं ने कंधे पर लेकर पूरे मुहल्ले में घुमाया. माता लक्ष्मी के प्रतिमा का विसर्जन के समय ढोल-बाजे के साथ सैकड़ों लोग […]
