बच्चों ने बिखेरा जलवा

बच्चों ने बिखेरा जलवा बाल दिवस पर सरस्वती नेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में हुआ रंगारंग कार्यक्रमप्रतिनिधि, हिसुआबाल दिवस के मौके पर नगर के सरस्वती नेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने बच्चों ने बेहतर प्रस्तुति दी. सरस्वती नेशनल विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम के साथ संभाषण, चित्रकला […]

बच्चों ने बिखेरा जलवा बाल दिवस पर सरस्वती नेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में हुआ रंगारंग कार्यक्रमप्रतिनिधि, हिसुआबाल दिवस के मौके पर नगर के सरस्वती नेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने बच्चों ने बेहतर प्रस्तुति दी. सरस्वती नेशनल विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम के साथ संभाषण, चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ. इसमें सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया. निदेशक केपी शाही ने बच्चों का राष्ट्र के निर्माण की बुनियाद बनाते हुए विकास के लिए शिक्षकों से आगे आने की अपील की. प्रधान सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करने, आदर और प्रेम की भावना जगाने, मानवता का प्रेरणा देने की जरूरत बतायी. कार्यक्रम को कुमारी नेहा, कोमल, आरती, रिशु, धर्मेंद्र व मुकेश आदि ने संबोधित किया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पानेवाले बच्चों को समेत अन्य 10 तक के स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. बच्चों ने अपनी नृत्य, संगीत, सामूहिक प्रस्तुति से सबका मन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >