खलिहान में लगी आग, नेवारी व धान जल कर राख

खलिहान में लगी आग, नेवारी व धान जल कर राख अकबरपुर. थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव के किसान देवकी यादव के खलिहान में आग लग जाने से 10 हजार नेवारी और 35 क्विंटल धान जल कर राख हो गया. प्रभावित किसान ने बताया कि शुक्रवार की शाम जब वे खेत में काम करने गये थे, […]

खलिहान में लगी आग, नेवारी व धान जल कर राख अकबरपुर. थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव के किसान देवकी यादव के खलिहान में आग लग जाने से 10 हजार नेवारी और 35 क्विंटल धान जल कर राख हो गया. प्रभावित किसान ने बताया कि शुक्रवार की शाम जब वे खेत में काम करने गये थे, तभी बच्चों द्वारा फोड़े गये पटाखे की चिनगारी से धान के पुंज में आग लग गयी. लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. दूसरा पुंज में आंशिक क्षति हुई है. इससे 50 हजार रुपये मूल्य की नेवारी और धान जलने की सूचना है. प्रभावित किसान ने अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी के पास अलग-अलग आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >