पॉकेटमार को लोगों ने की धुनाई

पॉकेटमार को लोगों ने की धुनाई अकबरपुर. शनिवार को अकबरपुर बीच बाजार में पॉकेटमारी करते एक युवक लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर दी. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमजद नामक एक युवक शनिवार को स्थानीय बाजार में आयी एक महिला के आंचल से दो हजार रुपये चोरी कर […]

पॉकेटमार को लोगों ने की धुनाई अकबरपुर. शनिवार को अकबरपुर बीच बाजार में पॉकेटमारी करते एक युवक लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर दी. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमजद नामक एक युवक शनिवार को स्थानीय बाजार में आयी एक महिला के आंचल से दो हजार रुपये चोरी कर भाग रहा था. महिला के शोर मचाने पर काफी लोग जमा हो गये. भागते हुए युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गयी. युवक के पास से दो हजार 45 रुपये बरामद किये गये. पीड़िता महिला सोना देवी गोविंदपुर थाना के करहरी गांव की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >