दो गुटों में मजार को लेकर तनाव

दो गुटों में मजार को लेकर तनाव रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर बी में मजार को लेकर दो गुटों में तनाव उत्पन्न हो गया है. विदित हो कि जमीरउद्दीन के घर में फर्ज मजार बनाया गया है. उस मजार पर जलाल बाबा के नाम पर झाड़-फूंक किया जाता है. इससे क्षेत्र के मुसलिम समुदाय […]

दो गुटों में मजार को लेकर तनाव रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर बी में मजार को लेकर दो गुटों में तनाव उत्पन्न हो गया है. विदित हो कि जमीरउद्दीन के घर में फर्ज मजार बनाया गया है. उस मजार पर जलाल बाबा के नाम पर झाड़-फूंक किया जाता है. इससे क्षेत्र के मुसलिम समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है . प्रशासन को आवेदन देकर लोगों ने बताया कि खाली पड़ी जमीन को अतिक्रमण करने के नियत से जमीलउद्दीन द्वारा जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है . मजार बनाकर झाड़-फूंक करता है और इसके आड़ में गलत धंधा भी जीमलउद्दीन द्वारा किया जाता है. इस पर इस्लाम धर्म के कुछ लाेगों ने बताया कि घरों में मजार, मकबरा और कब्रिस्तान नहीं बनाया जाता है और जो मुसलिम समुदाय के लोग ऐसा काम करता है वह बिल्कुल गलत है. इसको लेकर मुसलिम समुदाय ने बैठक कर मजार हटाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >