बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ फोटो-5नवादा (नगर)कार्तिक कृष्ण पक्ष के द्वितीय तिथि को मनाये जानेवाले भइया दूज की चहल-पहल जिला में देखी गयी. बहनों ने पूजा-अर्चना कर भैया दूज का व्रत किया. सुबह से ही महिलाओं ने सज-धज कर गोबर का घर का नक्शा बनाकर पूजा-अर्चना की. भइया दूज के अवसर पर कुसी केराय कूटने का परंपरा भी महिलाओं ने निभाया. हर उम्र की बहनों ने अपने भाइयों के लंबी उम्र की कामना के लिए भइया दूज का व्रत किया. इस पर्व में बहनों ने प्रतीक रूप में गाली देने का परंपरा भी निर्वहन भी किया तथा बाद में जीभ पर रेंगनी का काटा सटा कर अपने अपराधों की क्षमा भी मांगी. भाइयों को रूई का बंधन बांधा तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की.
बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ
बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ फोटो-5नवादा (नगर)कार्तिक कृष्ण पक्ष के द्वितीय तिथि को मनाये जानेवाले भइया दूज की चहल-पहल जिला में देखी गयी. बहनों ने पूजा-अर्चना कर भैया दूज का व्रत किया. सुबह से ही महिलाओं ने सज-धज कर गोबर का घर का नक्शा बनाकर पूजा-अर्चना की. भइया दूज के […]
