शराब लोगों को कर रही बरबाद गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन रजौली. मलियातरी गांव को नशा मुक्त बनाने को लेकर जीविका की महिलाओं ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया. पूरा गांव में युवकों को नशा मुक्त जीवन जीने की सलाह दी गयी. साथ ही शराब का कारोबार करने वालों को भविष्य में कभी भी शराब बनाने व बिक्री नहीं करने का संकल्प दिलाया. इन महिलाओं ने कहा कि शराब एक तरह का कोढ़ है. इससे युवक के शरीर का नुकसान के साथ ही पैसों की बरबादी होती है. शराबी नशे की हालत में ऐसा अनहोनी कार्य कर देते हैं. इसे नशा उतरने के बाद वे खुद पश्चाताप की आंसू बहाते हैं. इस अभियान में जीविका के मालो देवी, देवंती देवी, संजू देवी, कालो देवी, चंपेलवा देवी, आशा देवी, दिलीप यादव कारू यादव व रंजीत कुमार आदि शामिल थे. ंदपस
शराब लोगों को कर रही बरबाद
शराब लोगों को कर रही बरबाद गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन रजौली. मलियातरी गांव को नशा मुक्त बनाने को लेकर जीविका की महिलाओं ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया. पूरा गांव में युवकों को नशा मुक्त जीवन जीने की सलाह दी गयी. साथ ही शराब का कारोबार करने […]
