खेल प्रतियोगिता के लिए प्रभारी का चयन रोह. प्रखंड के कुंज पंचायत में आयोजित होने वाले राघो महतो पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विभिन्न खेल स्पद्धाओं के लिए प्रभारी का चयन किया गया है. गुरुवार को सामुदायिक भवन कुंज में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रवि कुमार ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से दौड़ के लिए प्रेम वर्मा, राजीव कुमार, क्विज के लिए संदीप कुमार, संदीप कुमार सोनू, साइकिल रेस के लिए, पिंटू कुमार, रवि कुमार पटेल, क्रिकेट के लिए, मुकेश पटेल, राज कुमार, मइया नंबर वन के लिए निवेदिता सिन्हा व तनुजा कुमारी को क्रमश: खेल प्रभारी व उप खेल प्रभारी के रूप में चयन किया गया. पिंटू कुमार, जितेंद्र राम, विकास कुमार, राजू पटेल, मुकेश कुमार, विक्रम कुमार, विकास कुमार अंशु, सतेंद्र कुमार व दीपक कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया. अविनाश कुमार निराला को संयोजक, चुनचुन वर्मा व सुजीत कुमार को उप संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया है. प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 दिसंबर से कुंज के दुर्गा मंदिर मैदान पर करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता के शुभारंभ में क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया जायेगा.
खेल प्रतियोगिता के लिए प्रभारी का चयन
खेल प्रतियोगिता के लिए प्रभारी का चयन रोह. प्रखंड के कुंज पंचायत में आयोजित होने वाले राघो महतो पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विभिन्न खेल स्पद्धाओं के लिए प्रभारी का चयन किया गया है. गुरुवार को सामुदायिक भवन कुंज में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रवि कुमार ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से दौड़ के लिए […]
