दो घटनाओं में लाखों की संपत्ति जली

दो घटनाओं में लाखों की संपत्ति जली अकबरपुर. हनुमानगढ़ निवासी ब्रह्मदेव महतो के मकान मे भोजन बनाने के क्रम में आग लग गयी. इसमें कपड़े, अन्नाज, बक्से, टीवी व बक्से में रखे 10 हजार रुपये जल कर राख हो गये. इस अग्नि कांड में 80 हजार मूल्य के सामान व रुपये जल कर राख होने […]

दो घटनाओं में लाखों की संपत्ति जली अकबरपुर. हनुमानगढ़ निवासी ब्रह्मदेव महतो के मकान मे भोजन बनाने के क्रम में आग लग गयी. इसमें कपड़े, अन्नाज, बक्से, टीवी व बक्से में रखे 10 हजार रुपये जल कर राख हो गये. इस अग्नि कांड में 80 हजार मूल्य के सामान व रुपये जल कर राख होने की सूचना है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, तो घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जा सका. इधर, पचगांवा गांव में विद्युत तार स्पार्किंग से कमलेश ठाकुर के मकान में बुधवार की रात आग लगने से अनाज, कपड़े, टीवी समेत एक लाख रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. दोनों ही घटनाओं की सूचना अंचलाधिकारी को देकर उचित मुआवजे की मांग की गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >