दोहरे हत्या कांड के आरोपित रिमांड पर

दोहरे हत्या कांड के अारोपित रिमांड पर वारिसलीगंज. दोहरा हत्याकांड के आरोपित थाना क्षेत्र के मय गांव निवासी प्रह्लाद सिंह को पुलिस ने गुरुवार को 24 घंटे के रिमांड पर लिया है. आरोपित से पुलिस पूछताछ में लगी है. गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के कसार निवासी अनिल कुमार महतो का शव थाना क्षेत्र के […]

दोहरे हत्या कांड के अारोपित रिमांड पर वारिसलीगंज. दोहरा हत्याकांड के आरोपित थाना क्षेत्र के मय गांव निवासी प्रह्लाद सिंह को पुलिस ने गुरुवार को 24 घंटे के रिमांड पर लिया है. आरोपित से पुलिस पूछताछ में लगी है. गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के कसार निवासी अनिल कुमार महतो का शव थाना क्षेत्र के मिल्की बालू घाट में फेंकने के दौरान 23 अक्तूबर को पकड़ा गया था. इसी गांव के आनंदी राम का शव मिल्की बालू घाट से ही 25 अक्तूबर को बरामद हुआ था. इसमें दो युवकों को आसपास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सौंपा गया था. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि श्री सिंह से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >