जन्मदिन पर मिली विधायक को बधाई हिसुआ़ गुरुवार को हिसुआ विधायक अनिल सिंह को उनके जन्मदिन पर हिसुआवासियों व उनके समर्थकों ने बधाई दी. मौके पर विधायक ने हिसुआ के विकास के लिए नयी ऊर्जा के साथ काम करने के संकल्प को दोहराया. उनकी जीत पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. गुरुवार की सुबह जन्मदिन व जीत दोनों की बधाई देने लोग पहुंचे. शहर के पवन कुमार गुप्ता की अगुआयी में बाजारवासी विधायक को बधाई दी. उपस्थित लोगों से अनिल सिंह दिल खोल कर मिले. अपनी जीत को बधाई देनेवालों की जीत व जनता की जीत बताते हुए नयी ऊर्जा के साथ काम करने में सहयोग की अपील की. विधायक ने कहा कि हमें किसी से कोई शिकवा-गिला नहीं है. जिन्होंने वोट दिया या नहीं दिया अब मैं सबका प्रतिनिधि हूं. सबका काम करूंगा. वार्ड पार्षद पवन गुप्ता ने विधायक को बधाई देते हुए शहर का समस्याओं पर ध्यान दिलाया. मौके पर संतोष कुमार, लक्ष्मीकांत उर्फ विगन सिंह, सुनील कुमार, चंदु मिया, संजय सिंह आदि लोग उपस्थित थे.
जन्मदिन पर मिली विधायक को बधाई
जन्मदिन पर मिली विधायक को बधाई हिसुआ़ गुरुवार को हिसुआ विधायक अनिल सिंह को उनके जन्मदिन पर हिसुआवासियों व उनके समर्थकों ने बधाई दी. मौके पर विधायक ने हिसुआ के विकास के लिए नयी ऊर्जा के साथ काम करने के संकल्प को दोहराया. उनकी जीत पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. गुरुवार […]
