पैंथर्स पुलिस व युवकों में झड़प

पैंथर्स पुलिस व युवकों में झड़प हिसुआ. बुधवार को दीपावली की रात नगर पंचायत के पांचू गढ़ मुहल्ले के युवकों व पैंथर्स पुलिस के बीच झड़प हो गयी. जानकारी के अनुसार, दीपावली के उपलक्ष्य में मुहल्ले के कुछ युवक शौखिया तौर पर रात को जुआ खेल रहे थे. वहां पहुंचकर पैंथर्स पुलिस जुआ खेलने को […]

पैंथर्स पुलिस व युवकों में झड़प हिसुआ. बुधवार को दीपावली की रात नगर पंचायत के पांचू गढ़ मुहल्ले के युवकों व पैंथर्स पुलिस के बीच झड़प हो गयी. जानकारी के अनुसार, दीपावली के उपलक्ष्य में मुहल्ले के कुछ युवक शौखिया तौर पर रात को जुआ खेल रहे थे. वहां पहुंचकर पैंथर्स पुलिस जुआ खेलने को गलत बताते हुए नाजायज रुपये मांगें. इस पर युवकों ने आक्रोश जताया और तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गयी. बाजार व मेनरोड तक जम कर बहसबाजी होती रही. युवकों ने एकजूट होकर पैंथर्स पुलिस की मनमानी का विरोध किया. युवकों ने पुलिस पर बराबर नाजायज राशि वसूली करने का आरोप लगाया. युवकों का कहना था कि दीपावली में शौखिया तौर पर जुआ खेलना आम है, पैंथर्स इसका नाजायज फायदा उठाना चाहते थे. इधर, पैंथर्स पुलिस ने युवकों पर गलत आरोप लगाने की बात कही है. चौकसी करने के क्रम में जुआ खेलने से रोकने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >