सेंधमारी कर ट्रैक्टर शो रूम से नौ लाख की चोरी धनतेरस की रात चोरों ने दिया घटना काे अंजामप्रतिनिधि, नवादा कार्यालयमुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ एनएच-31 के किनारे स्थित स्कॉट ट्रैक्टर के शो रूम मां दुर्गा इंटरप्राइजेज में चोरों ने धनतेरस की रात सेंधमारी कर कांउटर में रखे नौ लाख 17,300 रुपये चोरी कर लिये. इस संबंध में ट्रैक्टर शो रूम के संचालक योगेंद्र प्रसाद ने मुफस्सिल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के संचालक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि धनतेरस के मौके पर कई ट्रैक्टरों की बिक्री हुई़ सभी के रुपये घर भेज दिया था़ परंतु, देर शाम दो ट्रैक्टरों की बिक्री के रुपये दुकान में ही छोड़ दिया गया था़ चोरों ने ग्रिल का ताला काट कर लैट्रिन में प्रवेश किया और लैट्रिन की पांच इंच की दीवार को तोड़ कर केबिन तक पहुंच कर भीतर प्रवेश करने के लिए केबीन का शीशा तोड़ डाला़ केबीन के सेफ में रखे नौ लाख 17 हजार तीन सौ रुपये चुरा लिये. उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना स्थानीय लोगों ने सुबह में फोन पर दी़ चोरी की खबर पाकर दुकान पहुंच कर देखा तो सेफ में रखे गायब थे़ चोरों ने शोरूम के किसी अन्य सामान की चोरी नहीं की है़ इस घटना के बाद से व्यवसायियों में काफी रोश है़ व्यवसायियों ने प्रशासन से धनतेरस की रात ऐसी घटना पर रोक लगाने की मांग की है़ साथ ही कहा है कि ऐसी घटनाओं से व्यवसायियों के व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ता है़ दर्ज कराये गये एफआइआर के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है़
सेंधमारी कर ट्रैक्टर शो रूम से नौ लाख की चोरी
सेंधमारी कर ट्रैक्टर शो रूम से नौ लाख की चोरी धनतेरस की रात चोरों ने दिया घटना काे अंजामप्रतिनिधि, नवादा कार्यालयमुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ एनएच-31 के किनारे स्थित स्कॉट ट्रैक्टर के शो रूम मां दुर्गा इंटरप्राइजेज में चोरों ने धनतेरस की रात सेंधमारी कर कांउटर में रखे नौ लाख 17,300 रुपये चोरी कर लिये. […]
