संवेदनशील स्थानों पर लगाये गये दंडाधिकारी व पुलिस बल

संवेदनशील स्थानों पर लगाये गये दंडाधिकारी व पुलिस बल जिला प्रशासन ने जारी किया संयुक्त आदेशआपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन प चिकित्सा दल रहेगा मौजूदफोटो- 11नवादा (नगर). दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किया है. डीएम के आदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए […]

संवेदनशील स्थानों पर लगाये गये दंडाधिकारी व पुलिस बल जिला प्रशासन ने जारी किया संयुक्त आदेशआपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन प चिकित्सा दल रहेगा मौजूदफोटो- 11नवादा (नगर). दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किया है. डीएम के आदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए 11 व 12 नवंबर को संवेदनशील चिह्नित स्थानों पर दंडाधिकारी व सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के 26 स्थानों पर अधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. खुरी नदी पुल के दोनों तरफ, पार नवादा देवी स्थान, मुसलिम चौक, सब्जी बाजार, गोंदापुर चौराहा, भदौनी, बुंदेलखंड थाना, रेलवे गुमटी, अंसार नगर मसजिद, रजौली बस स्टैंड, सद्भावना चौक, दर्जी टोला, अंसार नगर कब्रिस्तान आदि के समीप दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है. जिले में रीति-रीवाज के साथ मां लक्ष्मी पूजा का आयोजन भी किया जाता है. प्रतिमा विसर्जन के लिए भी कई उपाय किये गये है. अनुमंडल स्तर बना नियंत्रण कक्षसमाहरणालय परिसर में अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. जहां 11 नवंबर को से लेकर रात तक अधिकारी कार्य करेंगे. कार्यपालक दंडाधिकारी आइबी मॉर्गेन व पुलिस निरीक्षण अंजनी कुमार को नियंत्रण कक्ष का जिम्मा दिया गया है.अग्निशमन दस्ता रहेगा तैयाररोशनी का त्योहार दीपावली में आगजनी की कई घटनाएं देखने को मिलती है. इस प्रकार की दुर्घटना पर नियंत्रण किया जा सके. इसके लिए नियंत्रण कक्ष के पास अग्निशमन दस्ता व चिकित्सा दल 24 घंटे तैयार रहेंगे. दीपावली के दिन किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सारी व्यवस्था कर लिया गया है. सौहार्दपूर्ण माहौल व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >