शहर में कई स्थानों पर कचरे का अंबार

शहर में कई स्थानों पर कचरे का अंबार फोटो-5नवादा कार्यालय. बुधवार को मनाये जानेवाले साफ-सफाई व रौशनी का त्योहार दीपावली के मौके पर भी शहर के कई स्थानों पर कचरों का अंबार लगा है. इससे आने-जानेवाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. नगर पर्षद की ओर से शहर के कई स्थानों पर कचरे उठाने […]

शहर में कई स्थानों पर कचरे का अंबार फोटो-5नवादा कार्यालय. बुधवार को मनाये जानेवाले साफ-सफाई व रौशनी का त्योहार दीपावली के मौके पर भी शहर के कई स्थानों पर कचरों का अंबार लगा है. इससे आने-जानेवाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. नगर पर्षद की ओर से शहर के कई स्थानों पर कचरे उठाने का काम किया जा रहा है़ परंतु, नवीननगर, मुसलिम रोड, स्टेशन रोड, सब्जी बाजार जैसे इलाकों में कचरों का ढेर पड़े रहने के बाद भी सफाई कर्मियों द्वारा नहीं हटाया जा रहा है़ सब्जी बाजार से गुजरने वाले लोग कचरों के कारण नाक पर रूमाल रख कर निकलना पड़ रहा है. इसी तरह की हालत मुसलिम रोड व स्टेशन रोड में भी देखने को मिल रही है़ एक ओर दीपावली को लेकर जहां घरों की साफ-सफाई जोर-शोर से की जा रही है़ वहीं, दूसरी ओर धनतेरस के दिन खरीदारी करने निकले लोगों को कचरे के ढेर से होकर गुजरना पड़ रहा है़ नगर पर्षद की ओर दीपावली और छठ पूजा पर पूरी सफाई करने की योजना थी़ परंतु, कई क्षेत्रों में साफ-सफाई नहीं होने तथा कचरों का ठेर नहीं उठाये जाने के फलस्वरूप अभियान को ग्रहण लग रहा है़ स्थानीय बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन से दीपावली व महान धार्मिक पर्व छठ के मौके पर शहर क साफ-सफाई दुरुस्त करने की मांग की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >