डकैती की साजिश रचते तीन गिरफ्तार एक कट्टा, तीन कारतूस व तीन मोबाइल भी बरामदफोटो-1प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयनवादा पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर भदौनी स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से डकैती की साजिश रचते तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया़ पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा, दो कारतूस व तीन मोबाइल भी बरामद किया है़ एसपी विकास बर्मन ने नगर थाने में बताया कि गिरफ्तार अपराधी उपेंद्र राजवंशी कोडरमा जिले के सतगांवा थानांतर्गत गलबटिया के रहनेवाले हैं. वहीं, दूसरे अपराधी पिंटू कुमार रजौली के टकुआटांड़ का निवासी है व तीसरा अपराधी उत्तम कुमार कौआकोल का रहनेवाला बताया जाता है़ उपेंद्र राजवंशी पर कौआकोल थाने में भी तीन अलग-अलग मामले पहले से ही चल रहा है़ वह दो बार जेल भी जा चुका है़ं एसपी ने बताया कि अपराधियों की रजौली में एक मोबाइल दुकान व एक ज्वेलरी दुकान को लुटने के साथ ही सर्राफा व्यवसायी राकेश राम की हत्या की साजिश रची थी. इधर, नवादा जेल में बंद नेपाली राजवंशी का भाई उपेंद्र राजवंशी मंडल कारा में ही बंद कनक राम से 12 लाख रुपये में सर्राफा व्यवसायी राकेश राम की हत्या करने के लिए सुपारी लिया था़ एसपी ने बताया कि मंडल कारा में बंद कनक राम की दोस्ती नेपाली राजवंशी के भाइयों के साथ हुई़ सर्राफा व्यवसायी राकेश राम कनक राम का गोतिया बताया जाता है़ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने कबूल किया कि रजौली निचली बाजार में मोबाइल दुकान को लुटने व ज्वेलरी दुकान को लुटने के बाद राकेश राम की हत्या का प्लान तैयार किया गया था़ सभी अपराधी भदौनी में राजेंद्र पांडये के अर्द्धनिर्मित मकान में एकत्रित हुए थे़ उन्होंने बताया कि इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर भागने वाले सभी पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी एक टीम का गठन किया गया है़ प्रशिक्षु डीएसपी मनोज पांडेय के नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई में नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह व डीआइयू की टीम शामिल थी. प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय मौजूद थे़
डकैती की साजिश रचते तीन गिरफ्तार
डकैती की साजिश रचते तीन गिरफ्तार एक कट्टा, तीन कारतूस व तीन मोबाइल भी बरामदफोटो-1प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयनवादा पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर भदौनी स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से डकैती की साजिश रचते तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया़ पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा, दो कारतूस व तीन मोबाइल भी […]
