बेकार में बह रहा नल का पानी

बेकार में बह रहा नल का पानी पकरीबरावां. प्रखंड मुख्यालय में जहां कई वर्षों से नलकूप विभाग मृत पड़ा है़ वहीं, समाचार पत्रों में कई बार प्रकाशन होने के बाद शायद विभाग कुंभकर्णी निंद्रा से जागी है. परंतु, बावजूद उसका कोई लाभ मुख्यालय के लोगों को नहीं मिल रहा है. गौरतलब है कि 10 वर्षों […]

बेकार में बह रहा नल का पानी पकरीबरावां. प्रखंड मुख्यालय में जहां कई वर्षों से नलकूप विभाग मृत पड़ा है़ वहीं, समाचार पत्रों में कई बार प्रकाशन होने के बाद शायद विभाग कुंभकर्णी निंद्रा से जागी है. परंतु, बावजूद उसका कोई लाभ मुख्यालय के लोगों को नहीं मिल रहा है. गौरतलब है कि 10 वर्षों से विभाग की लापरवाही से मुख्यालय के कई स्थानों पर लगाये गये नलकूप बंद पड़े थे़ रविवार की सुबह अचानक यह नलकूप वाले स्थान से पानी निकलना शुरू तो हुआ, परंतु उसका कोई लाभ राहगीरों को नहीं मिल रहा है. जिस स्थान से बेकार में नल का पानी बह रहा है़ वहां स्वच्छ जल की बजाय गंदा जल बाहर आ रहा है. दिन भर पानी बेकार में बह रहा है. प्रखंड मुख्यालय के कई प्रभुत्व नागरिकों ने विभाग से इस ओर अविलंब पहल किये जाने कि मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >