इवीएम की खराबी से बाधित रहा नतीजा

इवीएम की खराबी से बाधित रहा नतीजा नवादा कार्यालय. नवादा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 98 का इवीएम तकनीकी कारणों से नहीं खुल सका. इसके कारण गिनती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया जा सका. चुनाव प्रेक्षक व जिला निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव आयोग को इसकी सूचना भेज कर निर्देश […]

इवीएम की खराबी से बाधित रहा नतीजा नवादा कार्यालय. नवादा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 98 का इवीएम तकनीकी कारणों से नहीं खुल सका. इसके कारण गिनती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया जा सका. चुनाव प्रेक्षक व जिला निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव आयोग को इसकी सूचना भेज कर निर्देश प्राप्त किया. इसके बाद परिणाम घोषित हुआ. जानकारी के अनुसार, इस इवीएम 474 वोट पड़े थे. हालांकि, जीत हार के अंतर में इन वोटों की कोई भूमिका नहीं रह गयी थी. बावजूद मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाये रखने को लेकर जिले के अधिकारियों ने आयोग के निर्देशों का अनुपालन कर देर शाम को परिणाम घोषित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >