जांच के नाम पर की जा रही खानापूर्ति

जांच के नाम पर की जा रही खानापूर्ति कौआकोल. प्रखंड में एमडीएम के संचालन में अनियमितता बरती जा रही है. एमडीएम में बड़े पैमाने पर घपला किये जाने की जानकारी मिल रही है. इसकी जांच करने के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. गौरतलब है कि कौआकोल के प्राथमिक व […]

जांच के नाम पर की जा रही खानापूर्ति कौआकोल. प्रखंड में एमडीएम के संचालन में अनियमितता बरती जा रही है. एमडीएम में बड़े पैमाने पर घपला किये जाने की जानकारी मिल रही है. इसकी जांच करने के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. गौरतलब है कि कौआकोल के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में एमडीएम का सही ढंग से संचालन नहीं होने की शिकायत संबंधित विद्यालय के अभिभावकों द्वारा नवादा डीएम से की गयी थी. इसके आलोक में जिले की पदाधिकारियों ने निर्देश दिया था. इस पर प्रखंड के अधिकारियों द्वारा एमडीएम की जांच करने का काम शुरू किया गया. अभिभावकों का आरोप है कि जांच के नाम पर संबंधित पदाधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं. अभिभावकों ने डीएम से अपने स्तर से प्रखंड में चल रही एमडीएम की जांच करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >