सीएस ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण गोविंदपुर. शुक्रवार को प्रखंड पीएचसी पर जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ प्रसाद औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र के ऑपरेशन रूम, डिलिवरी रूम व नये भवन का जायजा लिया. केंद्र पर पदस्थापित चिकित्सकों व चिकित्सक कर्मियों की उपस्थिति पत्रक की भी जांच की गयी. जिले में पदस्थापन के बाद सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ प्रसाद पहला भ्रमण गोविंदपुर पीएचसी में हुआ. प्रखंड पीएचसी पर पहुंचे डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने कहा कि जिले के तमाम प्रखंडों के पीएचसी का औचक निरीक्षण किया जायेगा. इन केंद्रों पर आ रही समस्याओं को समझ कर उनकी बेहतरी के लिए उचित कदम उठाये जायेंगे. हालांकि, पीएचसी में चिकित्सकों की कमी है. हाइकोर्ट द्वारा डॉक्टरों की बहाली पर रोक लगाये जाने से नये चिकित्सक नहीं आ पा रहे हैं. चिकित्सकों की बहाली के बाद इस समस्या से तत्काल निजात पाया जायेगा. डॉ प्रसाद ने परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड में महिला बंध्याकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक होे का भी संदेश दिया. इस दौरान केंद्र के प्रभारी डॉ वासुदेव प्रसाद वर्मा, डॉ शिशुपाल राय, डॉ प्रमोद विश्वकर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक रविचंद्र, एएनएम बसंती कुमारी, मधु कुमारी आदि उपस्थित थे.
सीएस ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
सीएस ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण गोविंदपुर. शुक्रवार को प्रखंड पीएचसी पर जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ प्रसाद औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र के ऑपरेशन रूम, डिलिवरी रूम व नये भवन का जायजा लिया. केंद्र पर पदस्थापित चिकित्सकों व चिकित्सक कर्मियों की उपस्थिति पत्रक की भी जांच की गयी. जिले में […]
