शराब निर्माण पर रोक लगाने की मांग कौआकोल. लोहसिंहानी के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से वहां हो रहे बड़े पैमाने पर हो रहे महुआ शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इन शराब के अड्डों पर हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इसके कारण गांव व अगल-बगल के छात्र-छात्राओं को उस रास्ते से विद्यालय जाने आने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से भी शिकायत की जा चुकी है. बावजूद किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी है. इसी प्रकार रामपुर बलुआ में भी बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण व बिक्री होता है. इसके चलते सभ्य लोगों का जीना दूभर हो गया है. खास कर महिलाओं को उस रास्ते से आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग चुका हैं. इन गांव के लोगों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी एसपी से अविलंब अवैध शराब के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है.
शराब नर्मिाण पर रोक लगाने की मांग
शराब निर्माण पर रोक लगाने की मांग कौआकोल. लोहसिंहानी के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से वहां हो रहे बड़े पैमाने पर हो रहे महुआ शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इन शराब के अड्डों पर हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इसके […]
