शक्षिा के स्तर में आयी गिरावट

शिक्षा के स्तर में आयी गिरावट कौआकोल. प्रखंड के स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी गिर चुका है. शिक्षक से लेकर पदाधिकारी तक सिर्फ खानापूर्ति में लगे हैं. शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं. पदाधिकारी भी अपने काम को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं. जिला स्तर के आला […]

शिक्षा के स्तर में आयी गिरावट कौआकोल. प्रखंड के स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी गिर चुका है. शिक्षक से लेकर पदाधिकारी तक सिर्फ खानापूर्ति में लगे हैं. शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं. पदाधिकारी भी अपने काम को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं. जिला स्तर के आला अधिकारियों के निगरानी के अभाव में भी शिक्षा व्यवस्था बदतर स्थिति में है. क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने डीएम से प्रखंड में शिक्षा के गिर चुके स्तर में सुधार लाने की मांग की है. आम लोगों की शिकायत है कि प्रखंड के अधिकतर विद्यालयों में पढ़ाई के बदले शिक्षकों द्वारा सिर्फ रस्म अदायगी करने का काम किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >