लंबित कांडों का करें निबटारा

लंबित कांडों का करें निबटारा वारिसलीगंज. दीपावली व छठ पर्व को लेकर बाजार में पुलिस बल की नियुक्ति करने व विधानसभा चुनाव के मतगणना के बाद होने वाले किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रहना है. एसपी विकास बर्मन ने गुरुवार को वारिसलीगंज थाने का निरीक्षण करने के दौरान […]

लंबित कांडों का करें निबटारा वारिसलीगंज. दीपावली व छठ पर्व को लेकर बाजार में पुलिस बल की नियुक्ति करने व विधानसभा चुनाव के मतगणना के बाद होने वाले किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रहना है. एसपी विकास बर्मन ने गुरुवार को वारिसलीगंज थाने का निरीक्षण करने के दौरान यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के लंबित कांडों का निबटारा शीघ्र करें. इसमें कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इस दौरान एसपी द्वारा संचिका का अवलोकन, कांडों का जांच, विधि-व्यवस्था की जानकारी सहित अन्य बिंदुओं की जांच की गयी. जहां कमी मिला, उसमें अविलंब सुधार करने का समय दिया गया. मौके पर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक केके मिश्रा, अनिल कुमार मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >