समन्वयक को नहीं मिला वित्तीय अधिकार मासिक कार्यशाला की गुणवत्ता पर लग रहा प्रश्न चिह्न समन्वयक व संचालक की मनमानी से शिक्षक हो रहे परेशानप्रतिनिधि, रोहप्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र ओहारी का इन दिनों काफी बुरा हाल है. इसके कारण प्रत्येक महीने होनेवाले शिक्षकों की कार्यशाला पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इसके संबंध में संकुल समन्वयक कई बार संबंधित विभाग को लिखित व मौखिक सूचना दी जा चुकी है. बावजूद आज तक कोई कारगर उपाय नहीं किया गया है. संकुल समन्वयक संजय कुमार व मध्य विद्यालय ओहारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक संजय कुमार के बीच एक साल से शीत युद्ध जारी है. इसके चपेट में इस संकुल से संबंधित शिक्षक आ रहे हैं. समन्वयक व संचालक में जारी शीत युद्ध के कारण संयुक्त खाते से कई माह से रुपये की निकासी नहीं की गयी हैं. इसके कारण मासिक कार्यशाला में शामिल होनेवाले शिक्षकों को संबंधित कागजात व अन्य स्टेशनरी सामान उपलब्ध नहीं हो पाता है. कार्यशाला में समन्वयक संजय कुमार अपने स्तर से विभिन्न प्रकार की व्यवस्था कर पाते हैं, जो पूरी तरह उपयुक्त नहीं होता है. इसके कारण दिन भर रह कर कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करना शिक्षकों के लिए संभव नहीं है. इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के पदाधिकारी से शिकायत समन्वयक द्वारा की गयी है. परंतु, आज तक उन पदाधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगा है. इसके कारण प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिह्न लग रहा है. बावजूद पदाधिकारी कान में तेल डाल कर सो रहे हैं. ऐसे में शिक्षकों से गुणवतापूर्ण शिक्षा की कल्पना करना बेईमानी होगी.कहते हैं पदाधिकारीमुझे इसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है. अगर वहां अनियमितिता हो रही है, तो उसकी जांच की जायेगी. इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी.प्रमोद कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, रोह
समन्वयक को नहीं मिला वत्तिीय अधिकार
समन्वयक को नहीं मिला वित्तीय अधिकार मासिक कार्यशाला की गुणवत्ता पर लग रहा प्रश्न चिह्न समन्वयक व संचालक की मनमानी से शिक्षक हो रहे परेशानप्रतिनिधि, रोहप्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र ओहारी का इन दिनों काफी बुरा हाल है. इसके कारण प्रत्येक महीने होनेवाले शिक्षकों की कार्यशाला पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इसके संबंध […]
