आम रास्ते के अतक्रिमण से परेशानी

आम रास्ते के अतिक्रमण से परेशानी नरहट. सैदापुर पंचायत के गोवासा गांव में आम रास्ते को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. इसके कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है़ इस बाबत मंगलवार को ग्रामीण राम रतन प्रसाद ने सीओ राम भजन राम को आवेदन देकर रास्ते से अतिक्रमण हटाने […]

आम रास्ते के अतिक्रमण से परेशानी नरहट. सैदापुर पंचायत के गोवासा गांव में आम रास्ते को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. इसके कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है़ इस बाबत मंगलवार को ग्रामीण राम रतन प्रसाद ने सीओ राम भजन राम को आवेदन देकर रास्ते से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगायी है़ श्री प्रसाद ने बताया कि गांव की निकास वाले रास्ते को गांव के ही लोग अतिक्रमण कर रखे हैं. इसके चलते आम रास्ता अवरूद्ध हो गया है़ इस कारण इस रास्ते से आवागमन में काफी फजीहत हो रही है़ सीओ रामभजन राम ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज कर उस स्थल की जांच करायी जायेगाी़ जांच में सत्यता पाये जाने पर पहले उस व्यक्ति पर नोटिस किया जायेगा़ नोटिस के बाद भी अगर अतिक्रमण नहीं हटाता है, तो आगे की कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >