डीजल अनुदान में गड़बड़ी बरदाश्त नहीं : डीएओ

डीजल अनुदान में गड़बड़ी बरदाश्त नहीं : डीएओ प्रखंडवार की जा रही योजनाओं की समीक्षाबैठक में नवादा, पकरीबरावां व वारिसलीगंज के कृषि पदाधिकारी रहे मौजूदफोटो-3नवादा (नगर). डीजल अनुदान वितरण, यांत्रिकीकरण आदि की समीक्षा को लेकर बुधवार से प्रखंडवार बैठक की शुरुआत हुई. जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में पकरीबरावां, नवादा, वारिसलीगंज प्रखंडों के […]

डीजल अनुदान में गड़बड़ी बरदाश्त नहीं : डीएओ प्रखंडवार की जा रही योजनाओं की समीक्षाबैठक में नवादा, पकरीबरावां व वारिसलीगंज के कृषि पदाधिकारी रहे मौजूदफोटो-3नवादा (नगर). डीजल अनुदान वितरण, यांत्रिकीकरण आदि की समीक्षा को लेकर बुधवार से प्रखंडवार बैठक की शुरुआत हुई. जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में पकरीबरावां, नवादा, वारिसलीगंज प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार व एग्रीकल्चर कॉडिनेटर की बैठक आयोजित हुई. बैठक में कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंडों में डीजल अनुदान को बेहतर ढंग से किसानों को उपलब्ध कराया जाये. बैठक में यांत्रिकीकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली गयी. किसान कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऑन लाइन आवेदन जमा करें. इसके लिए उन्होंने प्रखंड के कृषि अधिकारियों को प्रेरित करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना को भी सही ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों में जिले को लक्ष्य के अनुरूप बीज उपलब्ध हो जायेगा. गौरतलब है कि सात नवंबर तक प्रत्येक दिन तीन-तीन प्रखंडों के बीएओ, किसान सलाहकार व एग्रीकल्चर को ऑडिनेटरों के साथ डीएओ की बैठक होगी. बैठक में ही कृषि कार्यों से संबंधित सभी जानकारी ली जायेगी. बुधवार को हुई बैठक में नवादा के बीएओ सुमंत कुमार, वारिसलीगंज व पकरीबरावां के प्रभारी बीएओ कृष्णकांत सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >